बॉलीवुड एक्टर जॉनी लीवर अपने कॉमेडी के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। फिल्मों के साथ जॉनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने एक्सप्रेशंस से सभी को चौंका दिया है।
वसाबी आजमाते शेयर किया वीडियो
जॉनी लीवर इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं। वह नियमित रूप से फोटोज, वीडियो और रील पोस्ट करते हैं। एक्टर अक्सर फनी कंटेट शेयर करते हैं, जो लगभग हर बार वायरल होता है। इस बार जॉनी ने पहली बार वसाबी आजमाते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। एक्टर की प्रतिक्रिया देख यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
फनी रिएक्शन देख फैंस हैरान
इस वीडियो में जॉनी लीवर को क्रिसोल में बैठा देखा जा सकता है। जिसमें वह अपनी प्लेट से वबासी को टेस्ट करते देखा जा सकता है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वसाबी के तीखे स्वाद के कारण उन्हें सनसनाहट होती है। ऐसे मौके पर एक्टर के फनी रिएक्शन दिया है। जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए है।
वीडियो हुआ वायरल
जॉनी लीवर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वसाबी को चख कर फ्रेश हो गया। एक्टर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके थे। वीडियो देखने के बाद यूजर्स जॉनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।










































