इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत मकानों के निर्माण कार्योंव अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई जिस पर रोजगार सहायकों ने बताया कि कुछ हितग्राही खाते में राशि आने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नही कर रहे है जिस पर संबंंधित अधिकारियों ने कहा कि जिन हितग्राहियों के द्वारा पीएम आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया गया है उन्हे नोटिस जारी कर निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ करवाये और निर्माण कार्य समयवाधि पर प्रारंभ नही करेगें तो उनसे राशि वसूली की कार्यवाही की जायेगी एवं पंचायत क्षेत्र में जारी निर्माण कार्योंको भी जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया गया और जिन हितग्राहियों के नाम पीएम आवास में नाम नही आया है।
उनका नाम आवास प्लस में जोड़कर पोर्टल खुलने के बाद उसे अपडेट करने कहा गया है ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल सके।








































