बालाघाट नगर के रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाने और बालाघाट से सीधी लोकल ट्रेन सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर ब्रॉडगेज संघर्ष समिति द्वारा शनिवार को शुरू किया गया आमरण अनशन पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर तथा जिला प्रशासन द्वारा लिखित में जवाब प्रस्तुत किए जाने पर दूसरे दिन ही आमरण अनशन को समाप्त कर दिया गया है।
आपको पता है कि वर्तमान समय में जिस तरह भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे समय में आमरण अनशन किये जाने के चलते प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आमरण अनशन स्थल पर पहुंचकर लगातार निरीक्षण किया जाता रहा। वही दोपहर में एसडीएम के सी बोपचे, एडिशनल एसपी विजय डाबर सहित अन्य अधिकारीगण आमरण अनशन स्थल पहुंचे और अनशनकारियों को लिखित में जवाब प्रस्तुत किया गया।
दूसरी ओर आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नेहा सिंह रविवार को करीब 4 बजे आमरण अनशन स्थल पर पहुंची। इनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नेहा सिंह द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात कराई गई। अमरण अनशनकारियों द्वारा कमलनाथ को अपनी मांगों के संबंध में बताया गया जिस पर कमलनाथ द्वारा समझाइस पर अनशन समाप्त कर दिया गया।








































