कांग्रेसियों ने फूंका महंगाई का पुतला,बेहताशा मंहगाई के लिए केंद्र व राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार !

0

प्रदेश और पूरे देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई को जनमुद्दा बनाते हुए कांग्रेसियों ने नगर के हनुमान चौक में प्रदर्शन कर महंगाई का पुतला दहन किया।

इस दौरान उन्होंने पेट्रोल, डीजल ,रसोई गैस, खाद्य सामग्री, दाल, तेल सहित अन्य वस्तुएं के दामों में हो रहे इजाफे और लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के लिए केंद्र व राज्य सरकार की को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार का जमकर विरोध किया।

इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार पर असल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने और धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने लगातार बढ़ती जा रही महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं महंगाई का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here