कटंगी क्षेत्र के ग्राम कालीमाटी में बाल विवाह रूकवाया गया

0

एकीकृत बाल विकास परियोजना कटंगी के अंतर्गत ग्राम कालीमाटी में होने जा रहे बाल विवाह को अधिकारियों की सजगता से रूकवाने में सफलता हासिल हुई है। अधिकारियों के समझाने पर बालिका के परिजन उसके 18 वर्ष की होने पर विवाह कराने पर सहमत हो गये है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी  पुष्पेन्द्र रानाडे ने बताया कि ग्राम कालीमाटी में बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आधार पर आज दिनांक 30 मई 2022 को मौके पर पहुंचकर होने वाले बाल विवाह को रुकवाया गया। 

सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कालीमाटी में एक विवाह सम्पन्न होने वाला है जिसमें बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम है। सूचना उपरांत वे स्वयं पर्यवेक्षक सरला भोर, श्रद्धा पटले, आंगनवाडी कार्यकर्ता कीर्तना वासनिक, मोहरन राहंगडाले तथा अन्य ग्रामवासियों के साथ संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचे। बालिका का विवाह विकासखण्ड खैरलांजी जिला बालाघाट के ग्राम लिलामा निवासी युवक के साथ दिनांक 15 जून 2022 को तय होना पाया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here