ओटीपी के माध्यम से एटीएम से निकाले रकम नहीं होगें फ्राड के शिकार : एसबीआई

0

बैंकों में रकम निकलने की एटीएम प्रणाली में फ्राड की शिकायतों के मद्देनजर एसबीआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इंटरनेट बैंकिंग की वजह से आजकल ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन ज्‍यादा होने लगे हैं। लेकिन, अब भी नकद लेनदेन काफी होता है। बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए आज भी एटीएम सबसे पसंदीदा साधन है। एटीएम के ज्‍यादा इस्तेमाल होने की वजह से इससे संबंधित फ्रॉड भी काफी होते हैं। एटीएम बदलकर ठग लोगों को चूना लगा देते हैं या फिर एटीएम स्किमिंग से अपराधी लोगों का खाता खाली कर देते हैं।
बैंक समय-समय पर एटीएम उपयोग को लेकर हिदायतें जारी करते रहते हैं। भारतीय स्‍टेट बैंक ने भी अब ट्वीट करके एटीएम से पैसा निकालते वक्‍त ओटीपी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बैंक ने 2020 से ही यह सेवा शुरू कर रखी है, लेकिन, ज्‍यादातर ग्राहक ओटीपी आधारित एटीएम ट्रांजेक्‍शन नहीं करते हैं। एसबीआई ने अपने आधि‍कारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर ग्राहकों से एटीएम से पैसे निकालते वक्‍त ओटीपी का प्रयोग करने की सलाह दी है। बैंक ने ट्वीट में लिखा है, एसबीआई एटीएम पर ओटीपी आधारित ट्रांजेक्‍शन धोखेबाजों के खिलाफ एक अचूक हथियार है। आपको फ्रॉड से बचाना हमारी सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। ओटीपी की सर्विस एसबीआई बैंक 1 जनवरी 2020 से शुरू कर चुका है। बैंक ये जानकारी बार-बार शेयर करता है, ताकि वह अपने ग्राहकों को साइबर क्राइम से बचा सके।
एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए सबसे पहले कार्ड एटीएम मशीन में डालें। ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, अब इसे डालें। इसके बाद एटीएम पिन डालें। कैश एटीएम मशीन से निकल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here