क्षेत्रीय पार्टियां जल्द खत्म हो जाएंगी:- नड्डा

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का फैलाव जिस तरीके से देश के सभी राज्यों में हो रहा है। उसके कारण देश से जल्द ही क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में लड़ने वाली कोई भी राष्ट्रीय पार्टी का अस्तित्व नहीं बचा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब कांग्रेश 40 सालों तक भाजपा के मुकाबले में खड़ी नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा जिस तरह से क्षेत्रीय दलों के लोग भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं। उससे जल्द ही देश से क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। भाजपा ही एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी होगी।
उल्लेखनीय है,भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से पूर्वोत्तर राज्यों, दक्षिण के राज्यों मैं पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय दलों में सेंध लगाई है। क्षेत्रीय दलों के विधायकों और सांसदों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने की मुहिम शुरू की है। उसके बाद यह माना जा रहा है कि क्षेत्रीय दलों का अस्तित्व लोकसभा चुनाव आने के पहले लगभग लगभग खत्म हो चुका होगा। इसकी पुष्टि पटना में उनके भाषण से स्पष्ट होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here