नगर में स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार की रात हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सुबह समस्त प्रकार की तैयारियां कर रात्रि 9 बजे भजन कीर्तन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जो रात्रि 12:00 बजे तक चलता रहा। ठीक 12 बजे रात में भगवान श्री कृष्ण को झूला झूला कर महाआरती कर कृष्ण जन्म मनाया गया। तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण की वेशभूषा में सुसज्जित बालक के हंसते केक कटवा कर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मना कर दही हांडी फोड़ी गयी। जिसके बाद बधाई गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर वासियों ने उपस्थिति दर्ज करा कर कृष्ण जन्म को आनंद ले कर मनाया और दुगने उत्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण की जय जय कार के नारे लगाये। वही नगर वासियों ने भगवान श्री कृष्ण का झूला झूला कर उन्हें जन्म की बधाई देकर आशीर्वाद ग्रहण कर प्रसाद ली तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान कृष्ण जन्म के बाद मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा। इस दौरान उपस्थित जनों ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। और यह पूर्वजों के समय से चला आ रहा है यह मंदिर वर्षों पुराना है जो नगर में अपनी अलग पहचान रखता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मौजूद रहे।