मध्य प्रदेश सरकार स्टांप ड्यूटी के जरिए हर साल अरबों रुपए की कमाई कर रही है। स्टांप ड्यूटी ऐसे लोगों पर लगाई जा रही है जो अपनी रोजी-रोटी के लिए बैंकों से कर्ज लेते हैं। नगर निगम या स्थानीय संस्थाओं से दुकान या जगह किराए पर लेते हैं। लीज पर लेते समय बाजार मूल्य का पैसा जमा करते हैं। लीज नवीनीकरण के नाम पर फिर बाजार दर की हिसाब से स्टांप ड्यूटी चुकाना, यह लोगों को अब भारी पड़ रहा है। लीज नवीनीकरण के समय भारी रिश्वत भी आम आदमियों की कमर झुका रही है।










































