अर्जेन्टीना फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष चिक्वी तापिया ने कहा है कि लियोनल स्कालोनी साल 2026 विश्व कप तक अर्जेन्टीना फुटबॉल टीम के कोच रहेंगे। तापिया ने विश्व कप से पहले राष्ट्रीय टीम के अंतिम अभ्यास मैच में जीत के बाद यह घोषणा की है। तापिया ने कहा कि हम राष्ट्रीय टीम से जुड़ी सभी योजनाओं को अमल में लाने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि विश्व कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के खिलाफ अर्जेन्टीना की हार के बाद स्कालोनी ने जॉर्ज सैमपाओली की जगह कोच का पद संभाला था। उनके कोच रहते हुए अर्जेन्टीना ने पिछले साल कोपा अमरीका का खिताब जीता। यह साल 1993 में कोपा अमरीका के बाद उसका पहला बड़ा खिताब है।










































