शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरनापुर में कंप्यूटर अतिथि शिक्षक की जोइनिंग देने के बाद एक युवती ने अपने घर आकर फांसी लगा ली। जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतिका कु.शिप्रा पिता साहैब सिंह मड़ावी 28 वर्ष वार्ड नंबर 13 बूढ़ी बालाघाट निवासी है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस युवती की लाश पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस युवती ने किस वजह से फांसी लगाई अभी पूर्ण रुप से स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना व्यक्त की जा रही है की इस युवती ने सिकलसेल की बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया होगा। मर्ग जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिप्रा के माता-पिता मूल रूप से टिंगीपुर मलाजखंड के रहने वाले हैं। जो बालाघाट के वार्ड नंबर 13 बूढ़ी आईटीआई के पास करीब 15 ,20 वर्षों से किराए से रहे हैं। बताया गया है कि शिप्रा दो बहन तीन भाई है। जिनके पिता साहेब सिह मंडावी 1 वर्ष पहले ही सहकारी बैंक मंडला से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्ति हुए हैं। शिप्रा के दो भाई दिल्ली और भोपाल में जॉब करते हैं। बूढ़ी वार्ड नंबर 13 में शिप्रा अपने माता पिता बहन श्रद्धा और भाई मयंक के साथ रहती थी। शिप्रा को 12 वर्ष पहले से सिकल सेल की बीमारी थी। जिसका इलाज लगातार किया जा रहा था। शिप्रा का शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय किरनापुर में कंप्यूटर अतिथि शिक्षक के पद पर चयन हुआ था। 12 अक्टूबर को उसने अपने भाई मयंक के साथ किरनापुर जाकर जॉइनिंग दी थी। और दोनों भाई बहन घर आ गए थे रात्रि में शिप्रा ने परिवार के साथ खाना खाई और सो गई थी रात्रि 2:00 बजे छोटी बहन श्रद्धा बाथरूम जाने निकली तब उसने शिप्रा को पंखे में रस्सी से लटकी हुई देखी और परिवार वालों को जगाई। रस्सी काट कर शिप्रा को नीचे उतारे और उसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले गए। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 13 अक्टूबर को जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक नवल किशोर सानेकर और आरक्षक मुकेश मानेश्वर ने मृतिका शिप्रा की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए और मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु कोतवाली भिजवा दी है। अभी यह पूर्ण रूप से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिप्रा ने किस वजह से फांसी लगाई किंतु उसके द्वारा सिकलसेल की बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। आगे जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है










































