बीजिंग में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) का अधिवेशन रविवार को शुरू हो गया है। पूरे देश से लगभग 2,300 पार्टी सदस्य रविवार को बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द प्यूपल में इकट्ठा हुए हैं। यह महत्वपूर्ण अधिवेशन 22 अक्टूबर तक चलेगा। इस अधवेशन में पार्टी सदस्य देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। अगले पांच साल के लिए देश की सत्ता किसके हाथ में होगी, इसका फैसला सीपीसी के सदस्य करेंगे। सन 1921 में पार्टी के गठन के बाद यह 20वां अधिवेशन है। अधिवेशन इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें नियम विरुद्ध जाते हुए मौजूदा राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तीसरी बार राष्ट्रपति चुना जा सकता है।
चीन में एक ही पार्टी का राज है। पार्टी का महासचिव देश का सर्वोपरि नेता होता है। अभी तक एक व्यक्ति सिर्फ 10 साल तक ही राष्ट्रपति रह सकता है। 69 साल के शी जिनपिंग के कार्यकाल के 10 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन वह तीसरी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं। शी जिनपिंग का यह कदम उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों हू जिंताओ और जियांग जेमिन द्वारा स्थापित एक मानदंड को तोड़ देंगे। दोनों ही नेताओं ने पांच साल के दो कार्यकाल पूरा होने के बाद अपना पद छोड़ दिया था।
अमेरिकी सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में चीन पॉवर प्रोजेक्ट के फेलो ब्रायन हार्ट ने कहा 20वीं पार्टी कांग्रेस में हम उम्मीद कर सकते हैं कि शी जिनपिंग पार्टी, देश और सेना पर अपनी पकड़ को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा उन्होंने पिछले दो कार्यकाल में अपने सहयोगियों को महत्वपूर्ण पद दिए हैं, जिससे बंद दरवाजों के पीछे होने वाले कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रियाओं पर उनका प्रभाव दिखता है। अपने दो पूर्ववर्तियों के विपरीत उनके सामने कोई भी प्रतिस्पर्धा नहीं है।
कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में लगभग 2,300 सदस्य होते हैं। इसमें हर राज्य और क्षेत्र से कार्यकर्ता शामिल होते हैं। ये प्रतिनिधि 400 सदस्यों वाले केंद्रीय समिति के सदस्यों को नियुक्त करेंगे। केंद्रीय समित के 200 सदस्य रैंक के आधार पर 25 सदस्यीय पोलित ब्यूरो और सात कुलीन सदस्यों वाले पीएससी को चुनते हैं। पर्यवेक्षक पीएसी में नियुक्ति पर करीबी से नजर रखते हैं। इन सभी पदों की नियुक्ति में आयु का एक सेट निर्धारित किया जाता है। अगर कोई 67 या उससे कम उम्र का है तो उसे प्रमोट किया जा सकता है, जबकि 68 वर्ष से अधिक व्यक्ति से उम्मीद होती है कि वह स्वयं रिटायर हो जाए। सन 2007, 2012 और 2017 की कांग्रेस में पार्टी ने 68 साल या उससे ज्यादा के किसी भी व्यक्ति को पोलित ब्यूरो में नहीं नियुक्त किया। पार्टी का दूसरा वरिष्ठ सदस्य चीन का प्रधानमंत्री होता है। इसका कार्यकाल 10 वर्ष का होता है। वर्तमान में सेकंड इन कमांड, ली केकियांग हैं, जो इस बार हट जाएंगे। माना जा रहा है कि उनकी हांग झेंग ले सकते हैं, जो देश के मौजूदा चार उप-प्रीमियरों में पहले स्थान पर हैं। इसके साथ ही पोलिस ब्यूरो के सबसे कम उम्र के सदस्य हू चुनहुआ भी इस दौड़ में शामिल हैं। शी के बचपन के मित्र लियू हे और पूर्व उप प्रमुख वांग यांग भी इस रेस में शामिल हैं।