उत्तर सामान्य वन मंडल के अंतर्गत आने वाले दक्षिण लामता रेंज के वन अधिकारियों कर्मचारियों ने वन्य प्राणी शूकर का शिकार कर, उसके मास पका कर खाने और मांस की बिक्री करने के आरोप में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से वन कर्मियों ने शिकार में उपयोग में लाई गई सामग्री, फंदे ,कच्चा और पका हुआ मांस सहित अन्य सामग्री जप्त की है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी समनापुर रेंज के बताए जा रहे हैं ।जिसमें एक आरोपी फिलहाल वन कर्मियों की गिरफ्त से बाहर बताया गया है। उधर गिरफ्तार किए गए सभी 5 आरोपियों को रविवार को जिला सत्र न्यायालय में पेश कर, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए उन्हें अभिरक्षा में लिया गया है। वहीं वन कर्मियों द्वारा मामले में फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात कही गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में इनका समावेश
वन्य प्राणी शूकर का शिकार करने वाले इस मामले में वन कर्मियों ने डोगरबोड़ी निवासी 37 वर्षीय कन्हैया पिता राम सिंह गोंड,समनापुर आमगांव निवासी 39 वर्षीय खेलीराम पिता तुलसीराम बघेल, डोगरबोड़ी निवासी 37 वर्षीय सदन पिता सुरोप सिंह,समनापुर निवासी 28 वर्षीय संगीत पिता ज्ञानीराम मस्करे, और डोगरबोड़ी निवासी 45 वर्षीय किशन पिता सोहन गोंड को गिरफ्तार किया है। जबकि इसी मामले में समनापुर टेकाडी निवासी एक अन्य आरोपी कालू उर्फ धनेश तलवरे फरार बताया जा रहा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9,44,49, 50 और 51 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर, पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी समनापुर क्षेत्र के हैं। जिन्होंने 4 नवंबर को ग्राम डोंगरबोड़ी के एक खेत में फंदा लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया था। आरोपियों ने जंगली सूअर को पकड़कर उसे काटा, मांस की बिक्री की और मांस घर में पकाकर खा रहे थे ।जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा वन कर्मियों को दी गई थी। जहां मुखबिर की सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने डोंगरबोडी, समनापुर, और टेकाड़ी सहित अन्य गांवों में छापामार कार्रवाई करते हुए मामले में लिप्त पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि टेकाडी निवासी एक अन्य आरोपी मौका देखकर भागने में फरार हो गया। जिसकी तलाश वन कर्मियों द्वारा शुरू कर दी गई है।