हार की तरफ बढ़ रहा रूस? कमांडर ने कहा- टिकना बहुत मुश्किल!

0

रूस और यूक्रेन के युद्ध को नौ महीने से अधिक समय बीत चुका है। अब तक यह लड़ाई यूक्रेन के पक्ष में झुकी हुई प्रतीत हो रही है। रूस ने कहा कि वह यूक्रेनी शहर खेरसॉन और उसके आसपास के कुछ इलाकों से अपनी सेना को वापस बुला रहा है। अब तक की जंग में यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ा झटका है। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सैनिकों की वापसी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस की सेना के कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन की सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है। मीडिया की खबर के अनुसार खेरसॉन को छोड़ने के बाद रूसी सैनिक शहर से निप्रो नदी के पूर्वी तट की ओर पीछे हटेंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या सैनिकों की वापसी शुरू हो चुकी है। एक अखबार के अनुसार सुरोविकिन ने कहा कि निप्रो के बाएं तट पर बचाव करना आसान नहीं है। हम अपने सैन्य कर्मियों और अपने बलों की युद्ध क्षमता का बचाएंगे। खेरसॉन इकलौती राजधानी थी जिसे रूस ने यूक्रेन पर हमले के बाद अपने कब्जे में लिया था।
यूक्रेन से सेना की वापसी पुतिन के बड़ा शर्मनाक पल है। यह खेरसॉन ओब्लास्ट में स्थित है, जो उन चार यूक्रेनी क्षेत्रों में से एक है जिन पर रूस ने सितंबर में कब्जा कर लिया था। इस दौरान पुतिन ने खेरसॉन को रूस का हिस्सा घोषित कर दिया था। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने इस प्रक्रिया को अवैध करार देते हुए इसकी निंदा की थी। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने सितंबर के आखिर में कहा था कि इससे यूक्रेन और दुनिया के लिए कुछ नहीं बदलेगा। खेरसॉन उन इलाकों में से था जहां यूक्रेनी सेना रूसी कब्जे वाले क्षेत्र को वापस हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here