राज्य सरकार ने 25 शासकीय नौकरी के विभिन्न पदों के लिए 3555 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।इसमें 2736 पदों पर पटवारी के हैं। इसके अतिरिक्त सहायक संपरिक्षक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, सहायक नगर निवेक्षक, सहायक राजस्व अधिकारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी के लिए भी आवेदन पत्र मांगे गए हैं।
संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 15 मार्च 2023 से शुरू होगीम इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख 5 जनवरी से 19 जनवरी तक रहेगी। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा इसके नियम जारी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है, 2017 में 9235 पदों की भर्ती राज्य में पटवारियों की हुई थी। उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार की यह पहली बड़ी भर्ती है।