वारासिवनी पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 10 दिसंबर की दरमियानी रात में विशेष अभियान के तहत एक स्थाई और 9 गिरफ्तारी फरार वारंटी को गिरफ्तार कर 11 दिसंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में पुलिस महकमे के द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी की धरपकड़ की जा रही है। जिसमे 10 एवं 11 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत वारासिवनी पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में पूर्व में घटित अपराधों में फरार स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटी की सरगर्मी से पतासाजी कर एक स्थाई वारंटी 9 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर 11 दिसंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इन्हें पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारासिवनी पुलिस ने 10 दिसंबर की रात में गिरफ्तारी अभियान चलाकर स्थाई वारंटी वार्ड नंबर 4 वारासिवनी निवासी 46 वर्षीय नीलकमल पिता बंसीलाल कोहरे गिरफ्तारी वारंटी वार्ड नंबर 10 वारा निवासी 37 वर्षीय भीकाजी पिता सड़किया बुरे खंडवा निवासी 34 वर्षीय संतोष पिता बालक दास पटले खंडवा निवासी 21 वर्षीय शिवम पिता पुनाराम कटरे खंडवा निवासी 32 वर्षीय विजेंद्र पिता गमपलास उके कटंगझरी निवासी 36 वर्षीय मोरेश्वर पिता आसाराम एडे कासपुर निवासी 54 वर्षीय घनश्याम पिता प्रीतमलाल कटरे ग्राम मोहगांव थाना कटंगी निवासी 43 वर्षीय संजय पिता बस्तीराम बोरकर 45 वर्षीय कैलाश भोलू गोनेकर 43 वर्षीय सुनील भोलू गोनेकर को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस महकमे ने नगर में की गस्त
प्रदेश पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत वारासिवनी थाना के द्वारा सरगर्मी से पतासाजी का 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आईजी बालाघाट डीआईजी बालाघाट सहित पूरा पुलिस महकमा देर रात्रि नगर में पहुंचा और पूरे शहर का रात्रि गश्त कर वापस बालाघाट लौट गया।
थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने बताया कि वारासिवनी पुलिस के द्वारा फरार स्थाई वारंटी और फरार गिरफ्तारी वारंट में 10 लोगों को गिरफ्तार कर 11 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया गया है यह कार्यवाही पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे हैं विशेषज्ञ धरपकड़ अभियान के तहत की गई है जिसमें देर रात तक फरार वारंटी ओं को गिरफ्तार किया गया और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।










































