पति की मौत के कौन है जिम्मेदार……

0

एक अबला नारी आज भी अपने पति की संदेहास्पद मौत की जानकारी प्राप्त करने पुलिस थाना, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रही है। यह महिला कायदी निवासी है जिसका नाम पुस्तकला माहुले है वही मृतक पति का नाम यशवंत माहुले है। जिसका संदेहास्पद स्थिति में ९ व १० मई की दरम्यिानी रात्री में बालाघाट मुख्य मार्ग पर शव पुलिस ने प्राप्त किया था। उक्त घटना के दौरान मृतक के शरीर पर चड्डी बनियान ही थे जबकि वो वारासिवनी के सिकन्द्रा में एक शादी में शामिल होने आया था। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा १० अक्टूबर को वारासिवनी बालाघाट मार्ग पर पडऩे वाले कायदी में चक्काजाम किया जहां पुलिस ने उन्हे आश्वासन दिया की इस मामलें में १५ दिवस के भीतर ही हम खुलासा कर देंगे। मगर आज भी पीडि़त महिला लगातार थाना के चक्कर लगा रही है साथ ही अधिकारियों के बंगले में पहुॅचकर अपने पति की मौत किन कारणों  से और किसने की इस बात के लिये न्याय की गुहार लगा रही है।

मेरे लड़के का नही था किसी से विवाद – गीता

इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये मृतक यशवंत माहुले की माताश्री गाती माहुले ने बताया की मेरे लड़के की किसी के साथ किसी प्रकार की रंजिश नही थी। वो तो सिकन्द्रा शादी में गया था। १० मई २०२२ को यह शादी हुई थी जहां कुछ वाद विवाद होने की बात कहीं जा रही है। जिसके बाद उसी रात्री में उसका शव पुलिस ने हमारे ग्राम के आगे डोंगरिया स्थित एक भोजनालय से बरामद किया और उसके मोबाईल के आधार पर हमकों यह सूचना प्राप्त हुई की हमारा लड़का अब इस दुनिया में नही है। हम लोग लगातार पुलिस से यह मांग कर रहे है की जिस अवस्था में उसकी लाश मिली थी उससे निश्चित ही उसकी हत्या की गई है।

आश्वासन मिलने के बाद भी नही हुआ खुलासा – पुस्तकला

वही मृतक की पत्नी श्रीमती पुस्तकला माहुले ने बताया की १० अक्टूबर को ग्रामवासियों के साथ मिलकर हमने धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया था। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने हमे आश्वासन दिया था की १५ दिवस के भीतर हम इस मामलें को सुलझा लेंगे। १३ दिसंबर  को मेरे द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी एक शिकायत दी गई है। मगर किसी प्रकार से कोई जॉच पुलिस महकमा नही कर रहा है। में अपने पति स्वर्गीय यशवंत माहुले की मौत के कारण को जानना चाहती हूॅ। क्योंकि यह एक हत्या का मामला है। जिस पर पुलिस को गंभीरता से कार्य करना चाहिये। वरना शीघ्र ही हमारे द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

१० मई को हुई थी यशवंत माहुले की मौत

गौरतलब है की १० मई २०२२ को यशवंत माहुले सिकन्द्रा में एक शादी समारोह में शामिल होने भोपाल से अपने नजदीकी रिस्तेदार के साथ आया था। जहां शादी में उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद यशवंत कहीं चला गया। आखरी बार उसे शादी में ही देखा गया था। मगर दूसरे दिन सुबह उसका शव कायदी के आगे बालाघाट रोड़ स्थित डोंगरिया में एक ढ़ाबे के पास पड़ा था। जिसे पुलिस ने बरामद कर शिनाख्त करवाई और परिजनों को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायमी की है।

पद्मेश से दूरभाष पर चर्चा में एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कायदी के यशवंत मामले की मौत के मामले में पुलिस के द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है जिसमें जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here