11 राज्यों में आज से मिलेगा एथेनॉल वाला पेट्रोल:एनर्जी इंडिया वीक में PM मोदी बोले- भारत इन्वेस्टमेंट के लिए दुनिया में सबसे बेहतर जगह

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन करने बेंगलुरु पहुंच गए। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले तुर्कीये में आए भूकंप में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की संवेदनाए तुर्कीये के साथ हैं।

एनर्जी इंडिया वीक में आए इन्वेस्टर्स से पीएम ने कहा कि भारत निवेश के लिए दुनिया में सबसे बेहतर जगह है। PM ने सोलर एनर्जी से चलने वाले कुकिंग सिस्टम, बायो फ्यूल और अनबॉटल्ड ड्रेस को भी लॉन्च किया। एनर्जी वीक 8 फरवरी तक चलेगा।

पहले संस्करण के उद्घाटन में पीएम मोदी के साथ पेट्रोलियम-नैचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, गवर्नर थावरचंद गहलोत और CM बसवरा बोम्मई भी मौजूद रहे। दोपहर 3:30 बजे PM मोदी कर्नाटक के तुमकुरु में HAL की हेलिकॉप्टर फैक्ट्री देश को सौपेंगे। यह एशिया की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री है। यहां 20 साल में 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनेंगे।

पीएम मोदी के भाषण की खास बातें…

  • G20 कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है। आज भारत विश्व के सबसे मजबूत आवाजों में से एक है। एनर्जी सेक्टर में भारत के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं।
  • भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी वाला देश रहा है। बाहरी हालात जो भी रहे हों, आंतरिक रेजीलेंस के चलते हर चुनौती को पार किया। इसके पीछे कई फैक्टर थे। तीन प्रमुख हैं… स्टेबल डिसीसिव गवर्नमेंट, सस्टेन रिफॉर्म, ग्रासरूट सोशियो इकोनॉमिक एम्पावरमेंट।
  • आज करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर मिडल क्लास लेवल तक पहुंच गए हैं।
  • गांव में इंटरनेट पहुंचाने 6000 किमी से जयादा ऑप्टिकल फाइबर बिछाए जा रहे हैं। 13 गुना ब्रॉडबैंड यूजर्स बढ़े हैं। इंटरनेट कनेकशन तीन गुना बढ़े हैं।
  • भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल बनाने वाला देश बन चुका है। भारत के लोग चाहते हैं उन्हें बेहतर सर्विस, इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रोडक्ट मिले।
  • भारत में एनर्जी की जरूरत और मांग बढ़ती जा रही है। जिस तेजी से विकास हो रहा है उससे ये माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई नए शहर बनने वाले हैं।
  • भारत की एनर्जी डिमांड दुनिया में सबसे ज्यादा होगी। इसलिए हम नए मौके लेकर आए हैं।
  • 2030 तक अपने एनर्जी मिक्स में नैचुरल गैस कंजम्पशन को बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर काम हो रहा है। इसे 6% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य है।
  • CNG स्टेशन बढ़कर 5 हजार हो गए हैं। गैस पाइप लाइन 22 हजार किमी से ज्यादा हो गई है। अगले कुछ साल में इसका नेटवर्क 35 हजार किमी तक पहुंच जाएगा। इसमें निवेश की बड़ी संभावनाएं बन रही हैं।
  • बायो एनर्जी में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पिछले साल अगस्त में एशिया की पहली 2G इथेनॉल रिफाइनरी की स्थापना की है।
  • सस्टेनेबल और रिन्यूएबल एनर्जी में हमारे प्रयास जारी है। गोबरधन योजना में 500 नए वेस्ट टू वेल प्लांट बनाए जाने हैं। इसमें भी इन्वेस्टमेंट के रास्ते हैं।
  • एक और सेक्टर जिसमें भारत विश्व में लीड ले रहा है। वह है नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन। इस दशक के अंत तक हम इसके प्रोडक्शन का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। अगले 5 साल में ग्रे को रिप्लेस करते हुए ग्रीन से कर दिया जाएगा।
  • ईवीएस की बैटरी कॉस्ट भी एक मुद्दा है। इसके लिए PLI स्कीम शुरू की है। निवेश की इन संभावनाओं को बजट में और मजबूत किया है। रिन्यूबल एनर्जी, सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन को प्रोत्साहित किया गया है।
  • 35 हजार करोड़ इन्वेस्टमेंट के लिए रखे गए हैं। ताकि एनर्जी ट्रांजेक्शन को बल मिले।
  • पिछले 9 साल से बायो फ्यूल पर तेजी से काम हो रहा है। पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग को बढ़ाकर 1.5% कर चुके हैं। हम 20% की तरफ बढ़ रहे हैं। आज से 15 शहरों में मिलेगा, इसके बाद देशभर में विस्तार होगा।
  • 19 करोड़ से ज्यादा परिवार क्लीन कुकिंग से जुड़े हैं। ग्रीन क्लीन कुकिंग को नया आयाम देने वाला है।
  • भारत में 25 करोड़ से ज्यादा परिवार हैं। तीन साल में ही 3 करोड़ से ज्यादा घरों में सोलर कुक टॉप की पहुंच होगी।
  • हर साल 10 करोड़ बॉटल की रिसाइकलिंग का लक्ष्य है। 2070 तक नेट जीरो का टारगेट तय किया है।

E20 फ्लेक्स फ्यूल और अनबॉटल्ड ड्रेस होगी लॉन्च
एनर्जी वीक के दौरान PM मोदी 20% एथेनॉल मिश्रण वाले E20 फ्लेक्स फ्यूल की शुरुआत करेंगे। इसकी बिक्री आज से 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुरू हो जाएगी। सरकार ने 2025 तक सिर्फ E20 फ्यूल की ही बिक्री का टारगेट रखा है। साथ ही PM पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों के लिए बनाई गई खास ड्रेस ‘अनबॉटल्ड’ भी लॉन्च होगी। इंडियन ऑयल ने प्लास्टिक बोतलों को रिसाइकल करके इस ड्रेस को तैयार किया है।

E20 फ्लेक्स फ्यूल से जुड़े सवाल और उनके जवाब…

क्या है E20 फ्यूल?
फ्लेक्स फ्यूल में एक निश्चित अनुपात में एथेनॉल और पेट्रोल का मिश्रण है। इसमें 20% एथेनॉल के साथ 80% पेट्रोल से लेकर 85% एथेनॉल के साथ 15% पेट्रोल मिश्रण तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे बनता है?
एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जो स्टार्च और शुगर के फर्मेंटेशन से बनाया जाता है। एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, कसावा और सड़ी सब्जियों से तैयार किया जा सकता है।

कहां-कहां मिलेगा?
जिन 11 राज्यों और UT में यह फ्लेक्स फ्यूल मिलेगा उनमें दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, दमन दीव और दादरा और नगर हवेली का नाम शामिल हैं।

कितनी कीमत होगी? मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 60-62 रुपए लीटर होगी। फेज-1 में 15 शहरों को कवर किया जाएगा। फिलहाल यह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के 84 आउटलेट्स पर मिलेगा।

किन गाड़ियों में चलेगा?
फोर व्हीलर्स में ह्यूंडई मोटर्स ने E-20 फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली ग्रैंड i10 नियोस, ऑरा, क्रेटा, वेन्यू और एल्काजार के फेसलिफ्ट वर्जन इंडियन मार्केट में उतार चुकी है। वहीं टू-व्हीलर्स में होंडा की एक्टिवा स्मार्ट और हीरो की मेस्ट्रो जूम भी अवेलेबल हैं। इसके अलावा ऑटो एक्सपो-2023 में फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाली मारुति सुजुकी वैगन-आर FFV और टोयोटा कोरोला अल्टिस, सुजुकी जिक्सर 250, होंडा XRE 300 रैली, हीरो ग्लैमर XTec, बजाज पल्सर Ns160, यामाहा FZ-15 ABS, TVS अपाचे RTR 160 4V को पेश कर चुकीं हैं, जो जल्द ही सड़कों पर दिखेंगी।

मौजूदा गाड़ियों में कैसे होगा चेंज?
SIAM के अधिकारी सार्थक बाजपेयी ने बताया कि भारत में सड़कों पर चल रही पुरानी गाड़ियां भी फ्लेक्स फ्यूल पर चलाई जा सकेंगी, लेकिन इन गाड़ियों का माइलेज कम हो जाएगा। जबकि अप्रैल से सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल कंप्लाएंट इंजन वाली गाड़ियां ही बेची जा सकेंगी। साथ ही पुरानी गाड़ियां एथेनॉल कंप्लाएंट व्हीकल में चेंज की जा सकेंगी, ऐसा दावा फिलहाल किसी कंपनी ने नहीं किया है।

क्या फायदा है फलेक्स फ्यूल का?
इससे प्रदूषण कम होगा, गाड़ियां 35% कम कार्बन मोनोऑक्साइड बनाएंगी। आम आदमी को सस्ता ईंधन मिलेगा। एथेनॉल फसलों से बनेगा, इसलिए किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here