बालाघाट जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरगांव में 16 फरवरी से ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।ग्रामीण युवा संगठन के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का समापन रविवार की रात्रि फाइनल मैच के साथ किया गया ।जहां खैरगांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में बिरसोला की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। जहां प्रतियोगिता का फाइनल मैच खैरगांव वर्सेस बिरसोला के बीच खेला गया ।जिसमें बिरसोला 32- 12 से विजयी हुई जहां प्रतियोगिता के समापन पर आयोजक मंडल द्वारा फाइनल विजेता रही बिरसोला की टीम को नगद 10,000 रु तो वही उपविजेता टीम खैरगांव को नगद 5,000 रु की राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य खिलाड़ियों को भी विभिन्न पुरस्कारों का वितरण कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।आपको बताए कि प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी ग्रामीण युवा संगठन द्वारा आयोजित इस कबड्डी प्रतियोगिता में 16 विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया था।जहां 19 फरवरी रविवार की रात्रि प्रतियोगिता का फाइनल मैच खैरगांव और बिरसोला टीम के मध्य कराया गया। जिसमें बिरसोला की टीम ने फाइनल मैच जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।इस दौरान परसवाड़ा क्षेत्र पूर्व विधायक मधु भगत, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हितेश माहुले ,सरपंच प्रहलाद वासनिक, पुर्व सरपंच ज्ञानचंद चौधरी, समरत पंचेश्वर ,मदन चौधरी, श्री हजारी ,शेखर ठाकरे, प्रगति सी एल एफ की लेखापाल गनिता रनगिरे ,लक्ष्मी महिला आजीविका संगठन की सचिव रजनी रनगिरे, डॉ महेश बाहेश्वर ,लोहारा सरपंच श्री ठाकरे, एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक व भारी संख्या में दर्शक गण व खिलाड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।










































