नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत बकोड़ा के बालाघाट रोड़ स्थित ओरिएंटल नर्सिंग कालेज लालबर्रा में २५ फरवरी को बिदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ओरिएंटल नर्सिंग कालेज लालबर्रा के प्रभारी प्राचार्य ऐश्वर्य बिसेन एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। बिदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर बीएससी नर्सिग कालेज के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं का तिलकवंदन कर सभी को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की फोटो प्रदान कर बिदाई दी गई। इस बिदाई समारोह कार्यक्रम के अवसर पर गीत, भाषण, नाटक व नृत्यों की भी छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुती दी साथ ही चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने जूनियरों से कहा कि शिक्षकगणों के द्वारा जो शिक्षा प्रदान की जा रही है उसे अच्छे से ग्रहण कर अपना भविष्य बेहतर बनाये। नर्सिग कालेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढ़ाई कर अच्छे परिणाम लाने की बात कही।








































