फलदान में हर्ष फायर करने से रोकने पर घर में घुसकर महिला, बच्चों के साथ मारपीट करने के बाद युवक के पैर में गोली मार दी। इसके बाद आरोपित सात से आठ राउंड फायर करते हुए फरार हो गए। घायल युवक को डायल 100 जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मामला अटेर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परा में शनिवार-रविवार रात करीब 1.45 बजे का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परा में शनिवार को 43 वर्षीय महावीर पुत्र सुखदेव कुशवाह के छोटे भाई धर्म सिंह के बेटे का फलदान था। रविवार को बारात जानी है। महावीर ने बताया कि फलदान होने की वजह से कुछ लोग हर्ष फायर कर रहे थे। फायरिंग होने की वजह से घर पर बंधे दुधारू पशु विचलित हो रहे थे। इस वजह से मैंने अपने भाई से कहा कि आप लोग फायर मत करो। इस बात पर मेरे भाई रघुनंद, धर्म सिंह के बेटे ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद मैं घर लाैट आया और डायल 100 को हर्ष फायर होने की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी संबंधित को समझाकर चले गए। इसके बाद शनिवार-रविवार की रात 1.45 बजे दो गाड़ियां भरकर लोग आए।










































