सर्पदंश से 2 की हालत बिगड़ी

0

बरसात के सीजन में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी है।जिसके चलते आए दिन सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं।इसी कड़ी में भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुरवाही और ग्राम भरवेली वार्ड नंबर 14 में सर्पदंश के चलते दो लोग अस्वस्थ हो गए ।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सर्पदंश का पहला मामला थाना भरवेली ग्राम सुरवाही का है जहां 25 वर्ष गणेश पिता नानाजी कोहरे नामक युवक को जहरीले सांप के काटने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरवाही निवासी गणेश कोहरे मिस्त्री का काम करता है।जो रात्रि करीब 10 बजे खाना खाकर सोया था। उसी दरमियान बिस्तर में पहले से मौजूद एक साँप ने अपने उसके बाएं हाथ की उंगली में काट लिया। और भागने लगाम जैसे ही गणेश कोहले की नजर उस साँप पर पड़ी तो गणेश ने उस सांप को मार दिया और मामले की सूचना अपनी मां सुरजन बाई को दी ।जिस पर मां सुरजन बाई ने शुक्रवार की सुबह उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।
इसी तरह सर्प दँश का दूसरा मामला भरवेली वार्ड नंबर 14 का है जहां 18 वर्षीय शुभम पिता गणेश सेन्द्रे को सर्पदंश के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शुभम बालाघाट सतपुड़ा कॉलेज में सेकंड ईयर की पढ़ाई करता है शुक्रवार की सुबह वह बिस्तर से उठकर बाथरूम गया था। जब वापस आकर बिस्तर पर मोबाइल चलाने के लिए लेटा तो किसी अज्ञात साँप ने उसके अंगूठे के पास काट लिया। जहां सांप के काटने की सूचना उसने अपने परिजनों को दी। जिस पर उसके परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here