भारत ब्रह्मांड को जीतने निकला है, इसरो को बधाई…सूर्य मिशन आदित्‍य L1 पर पाकिस्‍तान की जर्नलिस्‍ट भी हुईं खुश

0

 पिछले दिनों भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने सबसे बड़ा सोलर मिशन आदित्‍य L1 को लॉन्‍च किया है। इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें हैं और पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान भी इस पर नजर रख रहा है। वहां की मीडिया ने भी इसके लॉन्‍च को कवर किया।

चंद्रयान 3 के बाद भारत का सोलर मिशन आदित्‍य एल1 पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत के दुश्‍मन और पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में भी इसे लेकर खासी चर्चा है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की तरफ से जैसे ही आदित्‍य L1 मिशन का काउंटडाउन शुरू किया, पाकिस्‍तान का मीडिया एक्टिव हो गया। पाकिस्‍तानी मीडिया और वहां के जर्नलिस्‍ट भी भारत के इस मिशन पर खास नजरें रख रह है। आदित्‍य L1 की लॉन्चिंग को पाकिस्‍तान के मीडिया ने भी प्रमुखता से जगह दी है। पाकिस्‍तान के कुछ जर्नलिस्‍ट्स ने भी भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को इसके लिए बधाई दी है।

इसरो को बधाईंया
आदित्‍य L1 को दो सितंबर को श्रीहरिककोटा से लॉन्‍च किया गया है। 127 दिनों में अपने प्‍वाइंट L1 पर पहुंचने के बाद यह अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा। पाकिस्‍तान की जर्नलिस्‍ट आलिया शाह ने ट्विटर पर इसरो को बधाई दी। उन्‍होंने लिखा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई! भारत का पहला सौर मिशन #AdityaL1Launch सफल रहा है, #Chandrayaan3 के बाद एक और बड़ी जीत। भारत #AdityaL1 के साथ इस ब्रह्मांड को जीतने के मिशन पर है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here