गुड़गांव नगर निगम की करीब 50 अवैध कॉलोनियों के लिए खुशखबरी, जल्द हो सकती हैं वैध

0

नगर निगम की 50 के करीब अवैध कॉलोनी जल्द वैध हो सकती हैं। सीएम की फरीदाबाद में शनिवार को प्रदेश की 1800 कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा के बाद इस बात को बल मिला है। नगर निगम की इस बार एक भी कॉलोनी वैध नहीं हुई। बीते माह हुई घोषणा में मानेसर नगर निगम की तीन कॉलोनी वैध हुई थी, जबकि नगर निगम गुड़गांव, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानिंग, मानेसर नगर निगम, पटौदी और फर्रुखनगर की 300 के करीब कॉलोनियों का सर्वे पूरा इनको रेगूलर करवाने के लिए सरकार के पास भेजा गया है।

जिलेभर से 300 के करीब कॉलोनियों की लिस्ट भेजी

पिछले माह शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से अवैध से वैध हुई कॉलोनियों की लिस्ट की घोषणा सीएम ने की थी। गुड़गांव नगर निगम एरिया में 103 कॉलोनियों की नियमित होने की रिपोर्ट चंडीगढ़ भेजी गई थी। इतनी ही कॉलोनियों की रिपोर्ट डीटीपी विभाग ने भेजी थी। इसके अलावा 33 कॉलोनियों की लिस्ट मानेसर नगर निगम से भेजी गई जबकि पटौदी और फर्रुखनगर से भी रेगुलर होने के लिए कॉलोनियों की लिस्ट भेजी गई।

मानेसर की तीन कॉलोनी हुई थी वैध

बीते दिनों मानेसर नगर निगम के गांव भांगरौला की भांगरौला कॉलोनी, गांव हयातपुर की शहीद भगत सिंह कॉलोनी और गांव वजीरपुर की वजीरपुर एंक्लेव को रेगूलर किया गया। मानेसर से 33 कॉलोनियों की लिस्ट भेजी गई थी। जबकि एक भी कॉलोनी नगर निगम गुड़गांव की वैध नहीं हुई।

गुड़गांव नगर निगम से 103 कॉलोनियां की भेजी जा चुकी है लिस्ट

पहली लिस्ट में शहर के श्याम कुंज, गंगा विहार, साहिब कुंज, मयूर कुंज, एसपीआर कॉलोनी, चंदन विहार टू, रायल भवानी एंक्लेव, न्यू पालम विहार वन और टू, लक्ष्मण विहार, सरस्वती एंक्लेव, एकता एंक्लेव, सूरत नगर, सिराराम एंक्लेव, आरआर कॉलोनी, वाटिका कुंज, निहाल कॉलोनी एक्सटेंशन, मारुति कुंज, वाटिका कुंज टू, सरस्वती एंक्लेव वन और टू, शांति कुंज टू, स्नेह विहार का नाम पहली लिस्ट में भेजा जा चुका है। इसके बाद अभी तक 103 की लिस्ट भेजी जा चुकी है।

यह है नियम

हाल में ही नियमित की गई कॉलोनियों में दो एकड़ तक की कॉलोनी को नियमित किया गया है। इसके अलावा इससे कम एरिया की नियमित की जाने वाली कॉलोनी वह है, जो नियमित कॉलोनी के ही साथ लगता एरिया है। इन कॉलोनियों में छह मीटर मेन रोड और अंदर की तीन मीटर अंदर की रोड होती है। नियमित कॉलोनी के लिए पांच फीसदी कलेक्टर रेट जमा करवाना होता है। सरकार की ओर से अनियमित कॉलोनी सेल डीड एक जुलाई, 2022 में बंद किया गया था।

गुड़गांव नगर निगम के डीटीपी सुमित मलिक ने कहा, ‘नगर निगम और डीटीपी विभाग की 103-103, मानेसर नगर निगम की 33 के अलावा फर्रुखनगर और पटौदी से भी कॉलोनियों को रेगुलर करने की लिस्ट सरकार को भेजी गई है। मानेसर नगर निगम की तीन कॉलोनी ही वैध की लिस्ट में आई है। अब सीएम की घोषणा के बाद 50 कॉलोनी वैध होने की उम्मीद है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here