नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका, 9 की मौत, 5 लाख मुआवजे का एलान

0

महाराष्ट्र के नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में धमाका होने से नौ लोगों की मौत हो गई। रविवार सुबह 9 बजे धमाका उस समय हुआ जब पैकेजिंग का काम चल रहा था। यहां डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है।

यह कंपनी नागपुर के बाजारगांव गांव में स्थित है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के वक्त हुआ। एसपी नागपुर ग्रामीण हर्ष पोद्दार ने बताया कि हादसे में मरने वाले कर्मचारियों की पहचान की जा रही है।

कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारियों के परिजन जमा हो गए हैं। परिजन का कहना है कि पुलिस-प्रशासन या कंपनी द्वारा उन्हें हादसे की सही-सही जानकारी नहीं दी जा रही है।

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजन के लिए 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का एलान किया है। घायलों में 3 की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हालात का जायजा लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here