श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर नगर के श्री राम मंदिर में जारी श्री राम कथा के पांचवें दिन श्री राम जानकी विवाह शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या बस्ती वार्ड नंबर 9 से भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकल गई यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न चौक चौराहा एवं गलियों का भ्रमण करती हुई श्री राम मंदिर कथा स्थल पर पहुंची जहां पर श्री राम जानकी विवाह कथा में वर्णित प्रसंग के अनुसार संपन्न किया गया इस शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया इसी प्रकार परशुराम चौक वारासिवनी में सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा समाज के अध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व में समाज के लोगो ने पुष्प वर्षा एवं मिठाई खिला के मुंह मीठा कराया गया। इस शोभायात्रा में भगवान राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान राम कथा में राम जानकी विवाह प्रसंग सुन भक्त हर्षित हुए। जहाँ नोखा राजस्थान से पधारे संत माधव दास महाराज के मुखरविंद से संगीतमय प्रवचन दिया जा रहा है। जिसमे महाराज श्री ने भगवान राम व माता सीता के विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा था। उनके विशालकाय धनुष को कोई भी उठाने की क्षमता नहीं रखता था एक दिन सीता ने घर की सफाई करते समय धनुष को उठाकर दूसरी जगह रखा इसे देखकर जनक आश्चर्य चकित हुए। क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था राजा ने प्रतिज्ञा कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा उसी से सीता का स्वयंवर होगा। स्वयंवर की निर्धारित तिथि पर सभी देश के राजा और महाराजाओं को आमंत्रित किया गया धनुष को उठाने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्रीराम ने धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया इसके बाद सीता-राम का विवाह हुआ। इस अवसर पर सखीया ग्रुप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्मृति जायसवाल और समस्त सखी मंडल की महिलाओं द्वारा सुहागन महिलाओं को शृंगार सामग्री भेंट की गई। झांकियां में भगवान राम की मोनी निशांत बिसेन माता सीता की प्रिया आधार मोदी लक्ष्मण की नेहा बिसेन भरत की विनीता मोदी शत्रुघन की मनीषा हरदे उर्मिला की सुप्रिया पालेवार मांडीव की साक्षी हेडाऊ ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक श्रद्धालु भक्त एवं अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।