फटाखा व्यापारियों के ठिकानों का निरीक्षण कर फटाखे किये जप्त

0

मध्य प्रदेश के हरदा जिले की एक फटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भयानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा क्षेत्र दहल गया धमाके का असर 40 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। इसका असर इतना था कि धमाके की आवाज के बाद लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। कच्‍चे मकान गिर गए सरकारी अस्पताल के कांच चटक गए। आग की लपटों से पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। इसके बाद प्रदेश सहित जिले का प्रशासन होश में आया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फटाका व्यापारियों के ठिकानों पर जांच प्रारंभ की गई। इसी कड़ी में वारासिवनी अनुविभाग अंतर्गत समस्त फटाका व्यापारियों के ठिकानों पर निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिषेक चौधरी के द्वारा राजस्व एवं पुलिस महकमे के साथ किया गया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा नगर के लाइसेंसधारी एवं गैरलाइसेंस पटाखा व्यापारियों की दुकान में जांच की गई। इस दौरान अस्थाई पटाखा व्यापारी वीरेंद्र सुहाने की दुकान से 2500 रुपए के अवैध पटाखे प्राप्त कर मौका पंचनामा तैयार कर जप्ती की कार्यवाही की गई। इसके बाद यह दल खैरलांजी लालबर्रा व अन्य स्थानों के लिए रवाना हो गया। पद्मेश से चर्चा में एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर पटाखा व्यापारियों के ठिकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें वह सभी व्यापारी है जिनके पास लाइसेंस है या नहीं है जहां पर जांच कर फटाखा जप्त करने की कार्यवाही भी की जा रही है। जिसमे नगर में वीरेंद्र सोहने की दुकान से अवैध पटाखे मिले हैं जिसमें सुतली बम फुलझड़ी अनार शामिल है मामले में पंचनामा कार्यवाही कर फटाखे जप्त किये गये है। इनके पास लाइसेंस नहीं है इनके द्वारा बताया गया है की दिवाली के समय अस्थाई लाइसेंस लेकर यह पटाखे बेचते हैं जिसमें उक्त पटाखे बचे थे। करीब 2500 रुपए के पटाखे हैं यह हमारी पहली दुकान थी इसके बाद अन्य स्थानों पर भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here