नगर मुख्यालय से लगभग १८ किमी. दूर ग्राम पंचायत कटंगझरी में नवयुवक पट समिति के तत्वाधान में गत १४ फरवरी से जारी दो दिवसीय बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता का १५ फरवरी को फाइनल दौड़ के साथ समारोहपूर्वक समापन किया गया।
आयोजित दो दिवसीय बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता में बालाघाट जिला सहित म.प्र. व महाराष्ट्र राज्य की आधा सैकड़ा से अधिक बैलजोडिय़ों को दौड़ाया गया और १५ फरवरी को फाइनल दौड़ संपन्न हुई। जिसमें सोहेब पटेल नांदी की बैलजोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हे अतिथियों के हस्ते प्रथम पुरस्कार १८००० रूपये दिया गया। इसी तरह अन्य विजेता बैलजोड़ी मालिकों को भी पुरस्कार दिया गया जिसमें द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बैलजोड़ी मालिक को द्वितीय पुरस्कार १५००० रूपये, तृतीय पुरस्कार १२००० रूपये, चौथा पुरस्कार १०००० रूपये, पांचवा पुरस्कार ९००० रूपये, छटवां पुरस्कार ८००० रूपये, सातवां पुरस्कार ७००० रूपये, आठवां पुरस्कार ६००० रूपये, नौवा-दसवां पुरस्कार ५००० रूपये, ११ से १५ नंबर तक ४५०० रूपये, १६ से २० नंबर तक ४००० रूपये, २१ से २५ नंबर तक ३५०० रूपये एवं २६ वां पुरस्कार ३५०० रूपये विजेता बैलजोड़ी मालिक को देकर सम्मानित किया गया। वहीं बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता को देखने वालों का पट मैदान में खासी भीड़ भी रही एवं सभी उत्साहित नजर आये जिससे ऐसा लग रहा है कि बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता के प्रति लोगों का रूझान बढऩे लगा और पशुपालक अब पशुपालन कर अच्छे बैल तैयार कर रहे है। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवयुवक पट समिति कटंगझरी के तत्वाधान में १४ फरवरी से दो दिवसीय बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बालाघाट जिले सहित म.प्र. एवं महाराष्ट्र राज्य की ८० जोडिय़ों को दौड़ाया गया जिसमें सोहेब पटेल नांदी की बैलजोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिन्हे अतिथियों के हस्ते १८,००० रूपये प्रथम ईनाम देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह नंबर २ से २६ नंबर तक की विजेता बैलजोड़ी मालिकों को पुरस्कार दिया गया है और आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्रीय लोगों को पशुपालन के प्रति जागरूक करना है। साथ ही इस तरह के आयोजन होने से क्षेत्रीयजनों का मनोरंजन होने के साथ ही वे पशुपालन के प्रति जागरूक हो जाते है और पशुओं की सेवा अच्छे से करते है।










































