जिला अहीर यादव समाज महिला संगठन की नगर कार्यकारिणी घोषित करने यादव अहीर समाज की महत्वपूर्ण बैठक शहर के भटेरा रोड स्थिति यादव समाज के भवन में रविवार को रखी गई। बैठक में मुख्य रूप से समाज के संरक्षक अमृतलाल यादव, कुसुम यादव, महिला जिला अध्यक्ष संगीता यादव, नगर अध्यक्ष विक्की यादव और मुकेश यादव उपस्थित रहे। जहा सर्वप्रथम समाज के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अतिथि सत्कार की परंपरा का निवर्हन करते हुए सभी स्वागत सत्कार किया गया। महिला संगठन की नगर कार्यकारिणी के नाम प्रस्तावित किए गए। महिला संगठन के नगर अध्यक्ष के लिए समाज की वरिष्ठ कुसुम यादव ने सुनीता यादव का नाम प्रस्तावित किया। सभी ने तालिया बजाकर अपनी सहमति प्रदान की। अहीर यादव समाज महिला संगठन की नगर अध्यक्ष के रूप में बैहर चौकी निवासी सुनीता यादव को मनोनीत किया गया। इसी तरह नगर सचिव चांदनी विक्की यादव और उपाध्यक्ष मालती दिलीप यादव सरेखा को मनोनीत किया गया। सभी नव नियुक्त महिला पदाधिकारियों का फूल मालाओं और मिठाईयां खिलाकर स्वागत सत्कार किया गया। नवागत पदाधिकारियों ने समाज हितार्थ कार्य किए जाने का भरोसा दिलाया। अंत में अयोध्या रामलाल मंदिर निर्माण में कार सेवक की भूमिका का निवर्हन करने वाले अमृतलाल यादव का पूरी महिला टीम ने सम्मान किया। वहीं समाज पर मार्गदर्शन बनाए रखने की आशा प्रगट की। बैठक में पदाधिकारियों के अलावा प्रतिमा यादव, शिव यादव, रूपा यादव, चंद्रकला यादव, अनुराधा यादव, सोनू यादव, प्रभा, अंजली यादव, लाली यादव, चांदनी, मानसिंह, माया, राजकुमारी, तारा यादव, मंजू, श्यामदेवी, मंगला, दीपमाला, ज्योति यादव सहित यादव समाज महिला संगठन की पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।