नगर के रामपायली रोड स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में 26 फरवरी को मधुमक्खी के हमले से 6 मजदूर घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारासिवनी क्षेत्र अंतर्गत बीएसएनएल का काम प्रारंभ है जहां पर बाहर से करीब 15 मजदूर कार्य के लिए आए हुए हैं जो टेलीफोन एक्सचेंज बीएसएनल ऑफिस में रहते हैं। जहां पर 26 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे अचानक मधुमक्खी ने उक्त लोगों पर हमला कर दिया जिसमें बाकी लोग मौके से भाग गए परंतु छह व्यक्तियों को मधुमक्खी ने काट लिया। जिससे वहां घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उनका उपचार किया गया वर्तमान में सभी स्वस्थ होना बताया जा रहा हैं। इस मधुमक्खी के हमले में घायल होने वालों में 18 वर्षीय राजेश पिता गेंदलाल टेकाम दिनेश पन्द्रे प्रेमलाल उइके बालचंद धुर्वे सभी उकवा निवासी अंकेश पिता हीरालाल अड़में 21 वर्ष चलिसबोडी निवासी भीम भोयर डोकरबंधी निवासी शामिल है। पद्मेश से चर्चा में राजेश टेकाम ने बताया कि वह सभी बीएसएनल का काम करने आए थे जो बीएसएनल ऑफिस के क्वार्टर में रहते हैं। जहां पर 26 फरवरी को छुट्टी होने से सभी करीब 15 मजदूर क्वार्टर पर थे तभी मधुमक्खी के छत्ते में किसी पक्षी के द्वारा परेशान करने से वह मधुमक्खी ने हमारे ऊपर हमला कर दी। जिसमें बाकी सब छुप गए थे परंतु करीब 6 लोग सामने थे जिन्हें मधुमक्खी ने काटा है जिनका उपचार हो गया और सभी स्वस्थ है।










































