56 में से 30 सीटों पर भाजपा की जीत, क्या NDA को राज्यसभा में भी मिल गया बहुमत, जानिए ताजा स्थिति

0

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव सम्पन्न हो गया है। सभी सीटों का परिणाम भी सामने आ गया है। 56 में से 30 सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 30 में से 20 निर्विरोध चुने गए, जबकि शेष 10 सीट मंगलवार हुए चुनाव में मिली।

इसके साथ ही संसद के ऊपरी सदन में भाजपा के सदस्यों की कुल संख्या 97 हो गई है। भाजपा राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। ताजा रिजल्ट के बाद कांग्रेस से सदस्यों की संख्या 29 हो गई है और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

राज्यसभा में कुल सदस्यों की संख्या 240 है। बहुमत का आंकड़ा 121 है।ताजा परिणाम के साथ ही राज्यसभा में एनडीए के सदस्यों की संख्या 117 पहुंच गई है।मतलब एनडीए अभी भी बहुमत से चार सदस्य पीछे है।अभी भी राज्यसभा में पांच सीट खाली हैं।इनमें 4 जम्मू-कश्मीर की और एक मनोनीत सदस्य की है।इनके अलावा 6 मनोनीत सदस्यों का चयन बाकी है।भाजपा इन सदस्यों का चयन कर बहुमत हासिल कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here