एकता कपूर के सीरियस ‘कुसुम’ में कुमुद के किरदार से फेमस हुईं आशका गोराडिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंन मदर्स डे के मौके पर ये गुड न्यूज अपने फैन्स को एकदम अलग अंदाज में दी है। एक्ट्रेस 37 साल की उम्र में अपने पति ब्रेंट ग्लोब के साथ पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ डिलीरी मंथ भी बता दिया है। वो क्या है आइए बताते हैं।
आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब ने 1 दिसंबर 2017 में शादी की थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। 14 मई, 2023 को आशका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पोस्ट किया। उसने एक एनिमेटेड वीडियो शेयर किया, जिसमें समंदर के किनारे की रेतीली सतह और चप्पलें दिखाई दे रही हैं। उस पर लिखा हें, ‘बीच बेबी रास्ते में है। हम नवंबर 2023 में आने वाले सबसे बड़े तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार दें। आशका और ब्रेंट।








































