बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा था कि कपल के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग हो सकते हैं। ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या ने जलसा छोड़ दिया है और अभिषेक से अलग होकर अपने मायके रह रही हैं। वहीं, इन खबरों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और ऐश्वर्या साथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक एक दामाद होने का फर्ज भी निभा रहे हैं।
साथ नजर आए अभिषेक और ऐश्वर्या
बता दें कि पिछले दिनों खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन का घर जलसा छोड़ दिया है। वे अपनी बेटी आराध्या के साथ मायके में रह रही हैं। बताया गया था कि उनकी अपनी सास जया बच्चन के साथ नहीं बन पाती है और परिवार वे काफी विवाद हो रहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा है। इन सबके बीच अब अभिषेक का एक वीडियो सामने आया है। वे अपनी सास वृंदा का हाथ पकड़े और उनकी केयर करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, शुक्रवार को धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था।