Agri Bill Protest: प्रियंका गांधी ने प्रदर्शनकारी कांग्रेस सांसदों के लिए घर से भिजवाया पनीर, राजमा, चावल, रोटी तथा गाजर का हलवा

0

Agri Bill Protest: दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के बीच राजनीति भी खूब हो रही है। पहले कृषि बिलों का समर्थन कर चुकी कांग्रेस हवा का रुख देखकर अब पूरी तरह इनके विरोध में आ गई है। हाल ही में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। खबर है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के लिए अपनी रसोई में बना खाना भेजा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे थे। धरना दे रहे अधिकांश सांसद और विधायक पंजाब से हैं। कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह ने बताया कि हम लोग शुक्रवार को प्रियंका गांधी से मिले थे और उनसे लंबी चर्चा की थी। ऐसा लगता है कि वह हमारे काम की सराहना करना चाहती थी, इसलिए उन्होंने खाना भेजा। उन्होंने पनीर, राजमा, चावल, रोटी तथा गाजर का हलवा भेजा था।

महबूबा ने की राहुल गांधी की तारीफ

इस बीच, जम्मू से खबर है कि पीडीपी की प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी की तारीफ की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। महबूबा ने ट्वीट करते हुए कहा कि भले ही राहुल गांधी को उपहास के तौर पर लिया जाए, मगर वह एक ऐसे राजनीतिज्ञ हैं जो सच बोलते हैं। यह तथ्य है कि नया भारत चुनिदा पूंजीपतियों की गिरफ्त में है। इतिहास राहुल गांधी को तानाशाही निजाम के खिलाफ आवाज उठाने के लिए याद करेगा।एक अन्य ट्वीट में महबूबा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी पालतू एनआइए को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं विभिन्न किसान यूनियन के पीछे लगा दिया है। उन्होंने कहा कि देश की शीर्ष जांच एजेंसी के ढोंग को कश्मीरियों, किसानों और असहमति रखने वालों को फंसाने के उसके तरीके से समझा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here