- Upcoming IPO: भारत में पहली बार किसी बड़ी AI और एनालिटिक्स कंपनी का IPO बाजार में आ रहा है। Fractal Analytics का पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते खुलेगा, जिसमें बड़े ग्लोबल क्लाइंट्स और मजबूत AI बिजनेस मॉडल के चलते निवेशकों की दिलचस्पी रहने की उम्मीद है। कंपनी के क्लाइंट्स में माइक्रोसॉफ्ट, एपल, टेस्ला और Citibank जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।
- कब खुलेगा IPO?
- Fractal Analytics की तरफ से SEBI को दिए गए RHP के मुताबिक Fractal Analytics IPO 9 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। इस तरह यह फरवरी महीने का पहला मेनबोर्ड इश्यू है।
- क्या है प्राइस बैंड?
- कंपनी ने Fractal Analytics IPO Price Band ₹857 से ₹900 प्रति शेयर तय किया है। यह एक बुक बिल्डिंग इश्यू होगा। इसमें प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये रखी गई है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 16 शेयर का रखा गया है। इसके ऊपर 16 के मल्टीपल में आवेदन किया जा सकता है।
- शेयर कोटा?
- Fractal Analytics IPO में शेयरों का बंटवारा इस तरह किया गया है कि सबसे ज्यादा यानी करीब 75% हिस्सा बड़े संस्थागत निवेशक यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके बाद 15% हिस्सा हाई नेटवर्थ निवेशक यानी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं, करीब 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है। जबकि, कर्मचारियों के लिए लगभग ₹60 करोड़ के शेयर रिजर्व हैं। एंकर निवेशकों के लिए आवंटन 6 फरवरी को होगा।
- अलॉटमेंट और लिस्टिंग?
- RHP में दी गई जानकारी के मुताबिक Fractal Analytics IPO Share Allotment 12 फरवरी, 2026 को फाइनल किया जाएगा। वहीं, रिफंड व शेयर क्रेडिट करने की प्रक्रिया 13 फरवरी को पूरी की जाएगी। इसके बाद 16 फरवरी को BSE और NSE पर इसकी लिस्टिंग हो सकती है।











































