देश में कोरोना महामारी से खास ही नहीं बल्कि आम जनता भी परेशान रही है। खासकर वह लोग जो अपना घर बार छोड़कर किसी दूसरे राज्य में पैसे कमाने के मकसद से गए थे। लेकिन अचानक से कोरोना महामारी के चलते लाॅकडाउन ने उन्हे परेशानियों के अंबार पर लाकर खड़ा कर दिया। ऐसे में जहां डाॅक्टर्स कोरोना जैसी महामारी से आम जनता की उम्मीद बने हुए थे वहीं कोरोना यौध्दा भी इसे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगातार जनता की सेवा में लगे हुए थे।
आज का दिन यानी 1 जुलाई का दिन ‘डाॅक्टर्स डे’ के अवसर पर पूरा देश डाॅक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स का आभार जता रहा है। इस कड़ी में बाॅलीवुड के स्टार भी पीछे नहीं है। इन्होनें भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे आए. आज पूरा देश ऐसे तमाम योद्धाओं, डाॅक्टर्स को सलाम कर रहा है।
एक मसीहा के रूप में सामने आए सोनू सूद
कोरोना महामारी से आज पूरी दुनिया परिचित है। लेकिन पूरा देश आज सोनू सूद सलाम कर रहा है। आज के दिन यानी ‘डाॅक्टर्स डे’ के अवसर पर सोनू सूद ने कहा कि‘‘ डॉक्टर्स ही रियल हीरो हैं। पहले कोरोना महामारी का प्रकोप फिर दूसरी लहर में जिस तरह डाॅक्टर्स जुटे रहे लोगों की जिंदगी बचाते रहे, साबित कर दिया कि फ्रंटलाइन हीरो यही लोग हैं। देश और दुनिया भर के सभी लोगों को इनका आभारी होना चाहिए।’’
सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी
डॉक्टर्स डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि‘‘हमारे डाॅक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स ही सच्चे हीरो हैं। महामारी से हमारी जान की रक्षा करने वाले सभी लोगों को सैल्यूट करती हूॅं वहीं शिल्पा शेट्टी भी डॉक्टर्स डे के अवसर पर कहती है कि ‘केवल एक दिन नहीं बल्कि हर दिन डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट करना चाहिए। इनके हार्ड वर्क और बलिदान के लिए कोई शब्द ही मेरे पास नहीं है।
दिव्या दत्त- पीपीई किट में काम करना आसान नहीं
डॉक्टर्स डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार दिव्या दत्ता ने कहा कि ‘‘डाॅक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स के साथ-साथ उनकी फैमिली को जितना भी धन्यवाद दिया जाए कम है। ये सोचना भी भयावह लगता है कि अगर ये नहीं होते तो क्या होता। 24 घंटे पीपीई किट में काम करना आसान नहीं है।
रवीना टंडन और श्रुति हासन
डॉक्टर्स डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने डॉक्टर को सुपरहीरो बताते हुए कहा कि इस मुश्किल भरे समय में इन्होनें जिस तरह से काम किया है इसके लिए दिल से शुक्रिया। वहीं दूसरी ओर श्रुति हासन ने कहा कि ‘‘सभी डॉक्टरों को बहुत-बहुत शक्रिया।
हम सब लोग इनकी मेंटली, फिजिकली और इमोशनली तकलीफ को शायद 2 पर्सेंट भी नहीं समझते होगें। कोविड-19 की वजह से मैंने अपना एक प्यारा दोस्त खो दिया है और मैं जानती हूॅं कि एक संक्रमित शख्स का इलाज करना कितना जोखिम भरा होता है। डॉक्टरों की मनोदशा के बारे में सोच-समझ पाना आसान नहीं है।
अमिताभ बच्चन
बुलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए ‘डाॅक्टर्स डे’ अवसर पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय डाॅक्टर दिवस पर भारत के डाॅक्टरों के लिए सलाम। हमे गर्व है कि आईएमए जिन्होनें इस खतरनाक वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और निस्वार्थ रूप से बड़े व्यक्तिगत जोखिम के साथ देश और मानवता के लिए सेवा दी है।
अजय देवगन ने डाॅक्टर्स डे के अवसर पर अपने ट्वीट के माध्यम से वीडियो शेयर करते हुए कहा कि डॉक्टर और माताएं जीवन में दो सबसे महत्वपूर्ण इंसान हैं। आज के बाद से मेरे समस्त विचार और प्रार्थना चिकित्सीय लोगो के साथ हैं, जिन्होंने इस महामारी में निस्वार्थ भाव से हमारी सेवा की है।
काजोल ने ट्विटर पर लिखा, “हर दिन आप अपने प्रियजनों को देश की सेवा करने के लिए छोड़ जाते हैं। हम हमेशा आपके ऋणी हैं और रहेंगे। धन्यवाद #NationalDoctorsDay की शुभकामनाएं।”









































