- Animal Park Shooting Dates: फिल्मकार संदीप रेड्डी वांगा ने फाइनली अपनी सुपरहिट फिल्म एनिमल के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी फैंस को दे दी है और बताया है कि वो अगले साल के मध्य तक एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू कर देंगे। संदीप रेड्डी वांगा के इस बयान ने रणबीर कपूर के फैंस में गजब का उत्साह भर दिया है क्योंकि हर कोई रणबीर को एनिमल अवतार में देखे के लिए उत्साहित है। एनिमल में उनकी और बॉबी देओल की राइवलरी देखकर फैंस को मजा आ गया था और एनिमल पार्क में रणबीर कपूर खुद डबल रोल निभाते दिखाई देंगे।
- डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने जापान की ऑडियंस के साथ वर्चुअली बात करते हुए बताया है कि वो एनिमल पार्क के लिए काफी एक्साइटेड हैं। संदीप रेड्डी वांगा के अनुसार, “एनिमल पार्क हम लोग जल्द ही शुरू करेंगे। मैं इस वक्त अपनी दूसरी फिल्म में बिजी हूं, जैसे ही वो पूरी हो जाएगी, हम एनिमल पार्क शुरू कर देंगे। फिल्म में इस दफा और भी एनिमल दिखाई देंगे। रणविजय के बाद अब अजीज का जानवरपन लोगों के सामने आएगा। क्योंकि इस बार जानवरपन की हदें पार होंगी, जिस कारण मैंने इसका नाम एनिमल पार्क रखा है। मुझे यही टाइटल सही लगा। हम लोग इसे 2027 मध्य तक शुरू कर देंगे।”
- लव एंड वॉर और रामायण-1 में व्यस्त हैं रणबीर कपूर
- जहां संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों एक्टर प्रभास के साथ स्पिरिट में बिजी हैं, जो एक मेगा स्टारर एक्शन एंटरटेनर है, वहीं रणबीर कपूर के हाथ में भी दो-दो बड़े प्रोजेक्ट हैं। जहां वो एक तरफ संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में आलिया और विक्की के साथ दिखाई देंगे तो वहीं वो इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें साई पल्लवी और यश हैं। इन दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इन दोनों फिल्मों को पूरा करने के बाद वो एनिमल पार्क की शूटिंग शुरू करेंगे।








































