Anurag Dobhal Wife Ritika Chauhan Post: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal ) और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने जिंदगी में शादी के बाद बहुत कुछ देख लिया है। दोनों की पर्सनल लाइफ का एक-एक मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया था, लेकिन तमाम मुश्किलों को पार करके अनुराग और रितिका एक हो चुके हैं। मां बनने के बाद रितिका चौहान (Ritika Chauhan) ने अनुराग डोभाल संग अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। हालांकि, रितिका अपने पुराने दर्द को अब तक नहीं भूली हैं। उन्होंने एक पोस्ट कर लोगों से प्राइवेसी की मांग की है।
रितिका चौहान का पोस्ट ने फैंस को दी टेंशन
रितिका चौहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें रितिका ने साफ कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी हुआ है, वह अब भी उस स्थिति से उबरने की कोशिश कर रही है और अपने पोस्टपार्टम समय में वह बस प्राइवेसी चाहती हैं। रितिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘सिर्फ इसलिए कि मैं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और सामान्य तस्वीरें पोस्ट कर रही हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ ठीक है। मैं अभी भी उन चीजों से उबर रही हूं जिन्हें मैंने निजी रखने का फैसला किया है। जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, यह एक पारिवारिक मामला है, और मैं कभी नहीं चाहती थी कि यह इस तरह ऑनलाइन आए। हालांकि, यह मुझे गहराई से प्रभावित कर रहा है।’










































