एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) फिल्म ‘जीरो’ के बाद बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दी है। उन्होंने निर्मता और निजी जीवन में कई प्रोजेक्ट पर कब्जा कर रखा है। ग्राजिया के साथ हाल ही में इंटरव्यू में अनुष्का ने अपने मातृत्व और बेटी वामिका (Vamika) के बारे में राज़ खोले। उन्होंने अपने प्रेग्रेंसी के दौरान और बाद की समस्या के बारे में बात की। बताया कि किस चीज से डर गई थीं।
अनुष्का शर्मा ने ग्राजिया मैगजीन से बातचीत में अपनी बॉडी को लेकर डर को बताया। कहा कि अक्सर अपने शरीर के बारे में सोचती थीं। सोचती थीं कि कहीं इससे नफरत ना हो जाएं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘प्रेग्रेंसी के समय विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ समय बिताना मजेदार रहा।’ विराट ने उन्हें मुश्किल वक्त में काफी सपोर्ट किया।
उन्होंने कहा कि इस एक्सपीरियंस ने मुझे काफी कुछ सिखाया है। हमें हमेशा पॉजिटिव साइड देखना चाहिए। कोविड के कारण मुझे और विराट को साथ में काफी समय बिताने का मौका मिला। तब खेल नहीं रहे थे। अगर उस वक्त कोहली ट्रैवल कर रहे होते, तो मैं उनके साथ उस हालत में सफल नहीं कर पाती। अनुष्का ने कहा, मेरा पहला ट्राइमेस्टर परेशानियों से भरा था।
उन्होंने कहा कि वो एक बेबी शॉवर चाहती थीं। मजाक में कहा, अपने लिए होस्ट करने के लिए तैयार थीं। कोरोना महामारी के कारण परिवार के साथ छोटा फंक्शन हो पाया। बता दें अनुष्का और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। दोनों जनवरी 2021 में बेटी के माता-पिता बने। उन्होंने उसे लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला किया है। अभी तक वामिका की एक भी फोटो सामने नहीं आई है।










































