Anushka Sharma की फोटो में साथ नजर आए लोकेश राहुल और आथिया शेट्टी

0

भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के अफेयर की खबरें काफी लंबे समय से आ रही हैं, लेकिन इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर हामी नहीं भरी है। हालांकि अक्सर इन दोनों को साथ देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें राहुल और आथिया साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में राहुल और आथिया के अलावा भारतीय टीम के कई क्रिकेटर अपनी पत्नियों के साथ दिख रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर शेयर की है। इसमें आथिया शेट्टी के एल राहुल के साथ बिल्कुल कोजी अंदाज में खड़ी हुई हैं।

ग्रुप फोटो में कौन-कौन दिखा

अनुष्का की इस ग्रुप फोटो में बीसीसीआई की सीनियर प्रोड्यूसर रजल अरोड़ा, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के एल राहुल और आथिया शेट्टी, टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और उनकी पत्नी प्रतिमा, तेज गेंदबाज उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या वाधवा नजर आ रहे हैं। ये सभी लोग इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।

रिश्ते पर नहीं लगी है मुहर

आथिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। काफी समय से उनके और राहुल के बीच अफेयर की खबरें आ रही हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है और राहुल और आथिया अक्सर एक दूसरे की फोटो पर कमेंट और रिएक्ट करते रहते हैं। अथिया ने राहुल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा व्यक्ति भी बताया था।

सुनील शेट्टी को भी पसंद हैं राहुल

अथिया और राहुल पिछले कुछ समय से इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दोनों साथ में समय बिता रहे हैं। राहुल ने कुछ समय पहले सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया के भाई अहान शेट्टी के साथ भी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। ये फोटो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते पर मुहर लगने की बातें सामने आ रही थीं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुनील शेट्टी ने एक बार इंटरव्यू में राहुल और अथिया के बारे में कहा था कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। इसी दौरान उन्होंने राहुल को अपना फेवरेट क्रिकेटर भी बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here