- बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया है। आशा भोसले ने 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के निधन की वजह मल्टी ऑर्गन फेलियर बताई गई। खुद ब्रीच कैंडी अस्पताल प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की है। वहीं आज आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा और उनके शुभचिंतक सुबह 11 बजे से कासा ग्रांड स्थित उनके घर पर आशा भोसले का अंतिम दर्शन कर सकते हैं। लेकिन बीते दिन आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के चक्कर में अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) बुरी तरह ट्रोल हो गईं। उन्होंने आशा भोसले (Asha Bhosle) की जगह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लता मंगेशकर की तस्वीर साझा कर दी
- अथिया शेट्टी ने की गलती
- आशा भोसले (Asha Bhosle) के निधन पर बॉलीवुड के सभी सितारों ने पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन अथिया शेट्टी (Athiya Shetty), आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के चक्कर में लोगों के निशाने पर आ गईं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लता मंगेशकर की एक पुरानी तस्वीर साझा की, साथ ही कुछ इमोजी भी शेयर किये। लेकिन जैसे ही लोगों ने इस पोस्ट को देख उन्हें निशाना बनाया, अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भोसले की फोटो शेयर कर दी। हालांकि गलती सुधारने तक अथिया शेट्टी ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी थीं












































