Bigg Boss 18: एडिन रोज़ ने रजत दलाल को कहा- जहर उगलने वाला 10 मुंह वाला नागिन, टाइम गॉड बनने के लिए जंग शुरू

0

‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर 9वें हफ्ते का टाइम गॉड बनने की जबरदस्त जंग शुरू हो गई है। शो के प्रोमो में इसका मजेदार नजारा दिखा है जहां एडिन रजत को जमकर सुनाती दिख रही हैं। एडिन ने रज को 10 मुंह का नाग तक कह डाला है।

वहीं अब घर के अंदर एक बार फिर से ‘टाइम गॉड’ बनने की रेस शुरू हो गई है और सभी अपने-अपने मुखौटे से बाहर निकले हैं। हर दिन नए तमाशे का इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए घरवाले इस बार अच्छा कलेश लेकर हाजिर हो रहे हैं। ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें रजत दलाल एडिन रोज़ को धोखा तो दे देते हैं, लेकिन उसके बाद बदले में वो जो कहती हैं वो कानों से खून निकालने के लिए काफी हैं।

ईशा सिंह, एडिन रोज़ और विवियन डिसेना इस रेस में शामिल

बिग बॉस 18 में टाइम गॉड बनने के लिए ईशा सिंह, एडिन रोज़ और विवियन डिसेना आपस में भिड़ रहे हैं। हमेशा की तरह इस रेस के विनर बनने के लिए उन्हें कुछ ऐसा करना होगा जो पूरे गेम को पलट सकता है। ‘बिग बॉस’ ने इन इस रेस के तीनों दावेदारों को मजेदार कार्य सौंपा जिसमें हर एक को किसी भरोसेमंद इंसान के कंधों पर बैठना होगा।

एडिन ने रजत को कोसना शुरू किया

ईशा तुरंत अविनाश को चुनती है और एडीन रोज करणवीर मेहरा को। विवियन डिसेना ने जो किया वो हैरान करने वाला था, वो अपने सबसे बड़े दुश्मन रजत दलाल को चुनते हैं औप उनके कंधों पर बैठते हैं। अब एडिन जो रजत को अपना सपोर्ट समझ रही थीं, उन्हें लगता है कि उनको धोखा मिला। एडिन रजत को कोसना शुरू कर देती हैं।

‘गलत वाइल्ड कार्ड समझ लिया तूने’

एडिन ने दिग्विजय राठी को छोड़ने के लिए रजत का मजाक उड़ाया। रजत ने कहा कि चूंकि दिग्विजय ने उनकी जगह कशिश कपूर को चुना, इसलिए वह अब राठी को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। इसके बाद एडिन ने रजत दलाल का मजाक उड़ाया और कहा, ‘गलत वाइल्ड कार्ड समझ लिया तूने। टाइम गॉड बनूं या एलिमिनेट हूं, तेरे से नहीं बनूंगी मैं। जहर उगलने वाला 10 मुंह का नागिन।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here