- Ritu Tawde new Mayor of BMC: बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) में अपना मेयर होने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना आज साकार हो गया। भाजपा की रितू तावड़े को बुधवार को बीएमसी का मेयर चुन लिया गया। खास बात यह है कि रितू का यह चयन निर्विरोध हुआ। पिछले 25 सालों से बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा था लेकिन इस बार के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मुंबई में बंपर जीत दर्ज की। वहीं शिवसेना शिंदे के संजय घाड़ी मुंबई के नए उप- महापौर बने हैं। इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।









































