- Border 2 box office collection day 17: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। दर्शकों की ओर से इस मूवी को भरपूर प्यार मिल रहा है। खास बात यह है कि 17 दिनों के बाद भी लोगों के अंदर सनी पाजी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को देखने की होड़ मची हुई है। यह मूवी 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पहले ही पार चुकी है। हर दिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए देखते हैं कि सनी पाजी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 17वें कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
- ‘बॉर्डर 2’ का हुआ इतना कलेक्शन
- ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के अनुसार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे रविवार को 6.59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों के अंदर यह मूवी 309.09 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह मूवी 361.94 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि ‘बॉर्डर 2’ 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।
- अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं








































