Chhindwara News: लावारिस पड़ी मिठाई खाने से तीन लोगों की मौत से हड़कंप, कई बीमार

0
  • खबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से है, जहां लावारिस पड़ी मिठाई खाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। लावारिस पड़ी मिठाई खाने से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। इस सनसनीखेज और रहस्यमय मामले में अब तीसरी मौत भी हो चुकी है। एक के बाद एक तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है।
  • खबर के मुताबिक घटना छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव क्षेत्र की है, जहां कुछ दिन पहले सड़क किनारे और एक सरकारी भवन परिसर के पास लावारिस हालत में मिठाई पड़ी मिली थी। कुछ लोगों ने उस मिठाई को बिना किसी शक के उठा लिया और खा गए, लेकिन यह लापरवाही उनके लिए अब जानलेवा साबित हो रही है।
  • मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद अचालन से लोगों की सेहत बिगड़ने लगी। उल्टी, दस्त, चक्कर आना और बेहोशी जैसे गंभीर लक्षण दिखने लगे। खबरों के मुताबिक सबसे पहले पीएचई विभाग में काम करने वाले एक चौकीदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। अब आज यानी बुधवार 14 जनवरी को तीसरी मौत की पुष्टि हो गई है।
  • बताया जा रहा है कि मृतकों के अलावा एक ही परिवार के कई अन्य लोग भी इस मिठाई को खाने के बाद बीमार हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
  • प्रशासन को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली, प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट किया गया और पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में मिठाई में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि लैब रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
  • पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मिठाई कहां से आई और किसने वहां छोड़ी। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं से भी लावारिस खाने-पीने की चीजें न उठाएं और संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत सूचना दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here