CMF Buds Neo और iQOO Buds को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इनकी कीमत 2 हजार रुपये से कम है। हालांकि बैटरी लाइफ में CMF Buds Neo आगे हैं। इसका डिजाइन भी ट्रेंडी है।CMF Buds Neo iQOO Buds Price in India: भारत में दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। CMF Buds Neo की कीमत 1999 रुपये है, जबकि आईकू ने iQOO Buds को 1899 रुपये में उतारा गया है। दोनों ईयरबड्स में अपनी-अपनी खूबियां हैं। बैटरी लाइफ और फीचर्स के मामले में CMF Buds Neo आगे नजर आ रहा है, जिसमें पूरे 52 घंटों की बैटरी मिलती है। हालांकि इसकी कीमत भी आईकू बड्स से 100 रुपये अधिक है। चलिए जानते दोनों ईयरबड्स की खूबियां और आपके लिए कौन सा बेस्ट हो सकता है।
CMF Buds Neo स्पेसिफिकेशंस
ये ईयरबड्स चौकोर चार्जिंग केस में आते हैं जो सीएमएफ बड्स की पहचान रही है। इन्हें होल्ड करना काफी आसान है। बड्स की फिटिंग भी बेहतर है। NBT Tech के पास CMF Buds Neo रिव्यू के लिए आए हैं। ये वाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स में काफी खूबसूरत और प्रीमियम लगते हैं।CMF Buds Neo में 12.4mm के डायनैमिक ड्राइवर है। टाइटेनियम कोटिंग है।
ये Bluetooth v6.0; AAC, SBC codec, गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर के साथ आते हैं।
इन्हें एंड्रॉयड 6.0 या उससे ऊपर चलने वाली डिवाइस से जोड़ा जा सकता है। iOS 13 या उससे उपर चलने वाली ऐपल डिवाइस को भी ये सपोर्ट करते हैं।
इनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन 35 डेसिबल तक, ENC यानी एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसलिशेन भी मिलता है।
बड्स की बैटरी ANC ऑफ के साथ 11 घंटे चल जाती है। ANC ON के साथ यह 8 घंटे चलती है। इनकी कुल बैटरी लाइफ चार्जिंग केस के साथ 52 घंटे है। दावा है कि 10 मिनट चार्ज करके ये बड्स साढ़े 5 घंटे चल जाएंगे। इनमें डुअल कनेक्शन, टच कंट्रोल्स, अल्ट्रा लो लेटेंसी गेमिंग मोड भी है। ये नथिंग X ऐप को सपोर्ट करते हैं।













































