Corona Virus के खिलाफ जंग में देश ने हासिल किया अहम पड़ाव, 75 प्रतिशत वयस्क आबादी का हुआ पूर्ण टीकाकरण

0

पिछले करीब दो साल से दुनिया कोरोना महमारी के खिलाफ युद्ध लड़ रही है। कोविड 19 के कारण लोगों को सबकुछ बंद करना पड़ा। यहां तक कि करोड़ों की मौत हो चुकी है। भारत भी इस वायरस से लड़ रहा है। भारत सरकार जनता को जागरुक करने के लिए कई प्रयास कर रही है। लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वह केस बढ़ने पर पाबंदियां भी लगाई जा रही है। इस बीच देश ने कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में एक अहम पड़ाव हासिल कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। लिखा कि सबका साथ, सबका प्रयास मंत्र से भारत अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दे चुका है। महामारी के खिलाफ लड़ाई में हम लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। हमें कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करना है और जितनी जल्दी हो सके, टीका ले लेना है।

मन की बात में वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘पहले तीन हफ्ते में ही 18 वर्ष के कम से 60 प्रतिशत बच्चों ने टीका लगवा लिया है, जबकि देश में 75 प्रतिशत वयस्कों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

देश में 2.34 लाख मामले सामने आए

कोविड 19 के नए केस की संख्या में गिरावट का दौर जारी है। देश में एक दिन में 2,34,281 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक पॉजिटिव हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से अधिक हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे के दौरान 893 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे मृतकों की कुल संख्या 4,94,091 हो गई है।मंत्रालय ने कहा कि एक्टिव केस की संख्या में 1,19,396 की कमी आई है। अब इनकी संख्या घटकर 18,84,937 रह गई है। संक्रमितों की कुल संख्या का 4.59 प्रतिशत है। संक्रमण से उबरने की दर 93.89 प्रतिशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here