Crude Oil आज 138 डॉलर प्रति बैरल, भारत में 25 से 30 रुपए तक बढ़ सकते हैं तेल के दाम

0

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे घमासान युद्ध के बीच क्रूड ऑयल की कीमत आसमान छू रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 138 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू गया। इस लिहाज से देखा जाए तो कच्चे तेल की कीमत बीते 14 साल में उच्च स्तर पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड ऑयल भी 125 डॉलर पर पहुंच गया है। इसके अलावा रुपया भी 77 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि भारत में पेट्रोल व डीजल के दाम 25 से 30 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बीते 98 दिनों में क्रूड ऑयल 110 फीसदी महंगा

आपको बता दें कि बीते साल दिसंबर में क्रूड ऑयल की कीमत 65.80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी और भारत में उसके बाद से ही घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। क्रूड ऑयल आज दिसंबर में 65.80 के निचले स्तर के बाद से 138 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। महज 98 दिनों में क्रूड 110 फीसदी महंगा हो चुका है और इस दौरान पेट्रोल डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई थी। दरअसल देश में पांच राज्यों में चुनावी माहौल के चलते पेट्रोल डीजल की कीमतों में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ था। लेकिन अब चुनाव खत्म होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि शायद जल्द ही देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी उथल-पुथल

केडिया कमोडिटी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा वायदा पर रुपया अप्रैल 2020 के बाद पहली बार 77 रुपए प्रति डॉलर पर आ चुका है। इस कारण से विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार गिर रहा है। इस सभी कारकों के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। खराब हालत में कुछ शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत 150 रुपए प्रति लीटर तक भी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here