DAVV Indore: कश्मीरी और विदेशी विद्यार्थियों का देना होगा डाटा, 30 अगस्त रखी डेडलाइन

0

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और निजी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने अपने से संबद्ध कॉलेजों से कश्मीरी और विदेशी विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में सभी संबंधित कालेजों को पत्र लिख दिया है। कॉलेजों को विद्यार्थियों की जानकारी 30 अगस्त तक देना है। विदेशी विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार एक नई व्यवस्था लागू की है।

विदेशी विद्यार्थियों को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) से प्राप्त प्रमाण पत्र कॉलेजों को छात्र कल्याण संघ में जमा करना होगा। इसके बाद छात्र कल्याण संघ की ओर से क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसी प्रमाण पत्र के आधार पर विश्वविद्यालय विदेशी विद्यार्थी का पात्रता प्रमाण पत्र तैयार करेगा। पात्रता प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही विद्यार्थी संबंधित संस्थान में अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here