Drishyam 3: अंत में क्‍या हुआ? जॉर्जकुट्टी गिरफ्तार, गीता का इशारा! ओपनिंग डे पर बंपर कमाई, जानिए सब

0

मोहनलाल और जीतू जोसेफ की सुपरहिट फिल्‍म फ्रेंचाइज ‘दृश्‍यम’ की 13 साल पुरानी कहानी में नया ट्व‍िस्‍ट आया है। गुरुवार, 21 मई को रिलीज हुई ‘दृश्‍यम 3’ ने जहां बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है, वहीं केबल ऑपरेटर जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी ने इस फिल्‍म में नई करवट ली है। मूल रूप से मलयालम में बनी यह फिल्‍म तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़ में भी रिलीज हुई है। लेकिन हिंदी के दर्शकों में भी फिल्‍म को लेकर जबरदस्‍त क्रेज है। इसकी वजह अजय देवगन की पिछली दो हिंदी रीमेक है। हर किसी की दिलचस्‍पी इस बात में है कि आख‍िर कहानी में आगे क्‍या हुआ, खासकर तब जब यह पता चला कि मलयालम फिल्‍म की कहानी के आख‍िर में जॉर्जकुट्टी जेल की कोठरी के पीछे चला गया है। तो क्‍या अब वो अपने परिवार की रक्षा नहीं कर पाएगा? क्‍या 13 साल से जिस राज़ को उसने सबसे छुपाकर रखा था, वह अब सामने आ जाएगा? क्‍या ‘दृश्‍यम 4’ भी बनेगी? आइए, समझते हैं कि ‘दृश्‍यम 3’ के अंत में क्‍या हुआ और कैसे हुआ।

यहां यह बताना जरूरी है कि अजय देवगन भी ‘दृश्‍यम’ और ‘दृश्‍यम 2’ के बाद ‘दृश्‍यम 3’ ला रहे हैं। उनकी यह हिंदी फिल्‍म इसी साल 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी, जिसे अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं। दिलचस्‍प बात ये है कि हिंदी में बन रही ‘दृश्‍यम 3’ की कहानी इस मूल मलयालम फिल्‍म से अलग होगी। मलयालम डायरेक्‍टर जीतू जोसेफ ने पहले कहा था कि वह अपनी ‘दृश्‍यम 3’ को हिंदी में भी रिलीज करेंगे। लेकिन कब इसकी जानकारी अभी नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here